{"_id":"5b56182f4f1c1b4d748b69c3","slug":"141532368943-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में टकराई बस, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर में टकराई बस, नौ घायल
basti
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आदेश लाइन ढाबा के पास रोडवेज बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं।
17 यात्रियों को लेकर देवरिया से गोरखपुर डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। हादसा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे राम घटिया गांव के पास आदेश लाइन ढाबा के सामने हुआ। देवरिया से लखनऊ जा रही गोरखपुर डिपो की बस में कुल 17 सवारियां थी। हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से बस जाकर टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक सुनील कुमार, परिचालक जय नरायनके अलावा सात यात्री भी घायल हुए हैं।
घायल यात्रियों में हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े निवासी राधेश्याम व उनकी पत्नी प्रकाशवती, बांसगांव गोरखपुर के महेन्द्र, कुशीनगर जिले के हटवा के पेशकार, रुधौली निवासी घनश्याम पाण्डेय शामिल हैं। बस दुर्घटना की जानकारी होते ही छावनी की विक्रमजोत पुलिस चौकी के जवान पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से एनएचआई व 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बस्ती व फैजाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान बीच रोड पर क्षतिग्रस्त बस के खड़े रहने से आधे घंटे तक फोरलेन के एक लेन पर यातायात बाधित रहा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सरोज, कांस्टेबल संतोष यादव, रामप्रीत यादव आदि ने क्षतिग्रस्त बस हटवा कर लेन पर यातायात बहाल कराया।