{"_id":"594569cf4f1c1b0c1c8b47c9","slug":"101497721295-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा के साथ नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा के साथ नेता गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पुरानी बस्ती में चल रहे नशे के अवैध धंधे का भांडा फोड़ा है। इस मामले में निषाद पार्टी के नेता और विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार गोवर्धन सोनकर सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। चारो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रानी पोखरा के निकट स्थित मड़ई में कुछ लोगों ने गांजा एकत्रित किया है। ये लोग जिले के विभिन्न स्थानों पर यहीं से आपूर्ति देते हैं। सूचना के बाद एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। यहां से निषाद पार्टी के नेता गोवर्धन सोनकर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ननकूपुर गांव निवासी शत्रुध्न, गंधार निवासी रणजीत कुमार व रानी पोखरा मुहल्ला निवासी गोविंद उर्फ पवन कुमार को पकड़ा गया। पुलिस ने गोवर्धन के पास से 12.250 किलो तथा पवन के पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन सोनकर लंबे समय से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त था, मगर अब तक पुलिस को सटीक सूचना नहीं मिल पा रही थी। गांजा के अवैध धंधे का नेटवर्क अंबेडकर नगर से जुड़ा है। टांडा के रास्ते नेपाल से यह गांजा मंगाकर जिले के विभिन्न इलाकों में इसकी आपूर्ति की जाती थी।