{"_id":"64bd682baac2521dff0a0297","slug":"crime-in-yuth-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1751-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौकीदार के बेटे का पिस्तौल लहराते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौकीदार के बेटे का पिस्तौल लहराते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के तिघरा गांव के चौकीदार के बेटे का पिस्तौल लहराते वीडियो वायरल हुआ है। रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के साथ भोजपुरी गाना कमर में खोसे ओवर लोड पिस्टल रे... बज रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिघरा निवासी राम जनक लालगंज थाने का चौकीदार है। उसके बेटे विक्रम कुमार का चमचमाती पिस्तौल लहराते हुए दो वीडियो वायरल हुआ। 14 सेकेंड के एक वीडियो में वह पिस्तौल हाथ में लिए खड़ा है, जबकि 12 सेकेंड के दूसरे वीडियो में दरवाजे के कोने से पिस्तौल निकालकर कमर में खोंसते और उसे शर्ट से ढकते हुए दिख रहा है। इस वीडियो की खबर पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हुई तो दोपहर में उसने एक और वीडियो वायरल किया। इसमें सफाई देते दिख रहा है कि वह असली पिस्तौल नहीं बल्कि लाइटर गन लिए हुए था।
यहां तक कि उसने वीडियो वायरल करने के पीछे अपने विरोधियों पर आरोप मढ़ दिया, जिससे उसका केस चल रहा है। फिलहाल थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।