{"_id":"6453ff709d049eebfa0f8f24","slug":"crime-in-women-basti-news-c-7-1-152484-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झगड़े के बाद पत्नी पर फेंकी खौलती चाय, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झगड़े के बाद पत्नी पर फेंकी खौलती चाय, केस
Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पठान टोला में किराए के मकान में रहने वाली पत्नी पर शराब के नशे में खौलती चाय फेंकने व मारपीट का मामला सामने आया है। पत्नी ने तहरीर देकर पति पर केस दर्ज कराया है।
पीड़िता सुनीता देवी पत्नी रामजनम निषाद ने बताया है कि वह पठान टोला में एक मकान में रहती है। आरोप लगाया है कि उसका पति घर के पेंटर का काम करता है। मगर जो कमाई होती है उसे शराब में उड़ा देता है। घर का खर्चा व बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा नहीं देता। इसलिए वह झाड़ू-पोंछा का काम करती है। सोमवार को शराब पीकर उसे मारापीटा। हत्या की नीयत से खौलती चाय उसके ऊपर फेंक दी, जिससे हाथ बुरी तरह से जल गया। आरोप है कि उस पर तेजाब फेंक कर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली के देवरांव निवासी आरोपी राम जनम के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।