{"_id":"64ee425a9d572b89d706f9b4","slug":"crime-in-women-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3515-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का कराया गया चिकित्सकीय परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का कराया गया चिकित्सकीय परीक्षण
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का मंगलवार को रुधौली पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके लिए उसे महिला पुलिस साथ लेकर जिला अस्पताल गई। बुधवार को भी परीक्षण प्रक्रिया चलेगी। इसके पूर्व रविवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने पुनः रुधौली थाने पहुंचकर केस में कार्रवाई की समीक्षा की। विवेचक को आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देशित किया।
बता दें कि रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात व एससीएसटी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान एक महिला के जरिये मई 2021 में उसकी मुलाकात नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद से हुई। आरोप है कि नपं अध्यक्ष ने नौकरी दिलाने की बात कही। साथ ही अकेले में ले जाकर कहा कि इसके लिए तुम्हें मेरी बात माननी होगी। नौकरी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बाद में अगस्त 2022 में सफाई कर्मी की नौकरी दे दी।
आरोप है कि पीड़िता के गर्भवती होने पर एक माया नाम की महिला के हाथों दवा भेजकर जबरन खिलवा दी। रुधौली पुलिस ने नपं अध्यक्ष धीरसेन निषाद निवासी केवटहिया वार्ड नंबर-15 शहीद कीर्तकरनगर रुधौली व माया पाठक पता अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, षडयंत्र रचने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।