{"_id":"64069baee4d611ec240d24f4","slug":"crime-in-loot-incident-basti-news-c-7-1-77668-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधीरात को दे दी लूटपाट की सूचना, निकला जमीनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधीरात को दे दी लूटपाट की सूचना, निकला जमीनी विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। घर में लूटपाट करने की सूचना पर सोनहा पुलिस को रविवार रात भर भागदौड़ करनी पड़ी। जांच में मामला दो पक्षों में जमीन के विवाद का निकला।
सोनहा थाना क्षेत्र के परसोहिया मिश्र गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने रविवार रात एक बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उनके घर बदमाश लूटपाट कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह टीम के साथ पहुंच गए। सूचना देने वाले के घर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि भूमि विवाद में विपक्षी पर कार्रवाई कराने के लिए फर्जी सूचना दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव के दुर्गा प्रसाद मिश्र से उनके पट्टीदारों का भूमि विवाद है। इसी को लेकर दुर्गा प्रसाद ने रात में घर पर डकैती डालने की फर्जी सूचना दी थी। दुर्गा प्रसाद मौके पर मौजूद नहीं मिला। वर्तमान में उसके अयोध्या में होने की सूचना है। फर्जी सूचना देने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी।