फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in a stecheu

Basti News: असामाजिक तत्वों ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर गिराया तारकोल, केस दर्ज

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime in a stecheu
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उड़ेगा गया तारकोल
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र की खोरिया ग्राम पंचायत के पार्क में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने तारकोल गिरा दिया। ग्राम प्रधान साधना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खोरिया गांव के उपाध्याय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वंशज माने जाते हैं। कुछ वर्ष पहले भाजपा नेताओं की मांग पर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर पार्क बनवाया गया। इसमें पंडित जी की प्रतिमा लगाई गई है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि आनंद उपाध्याय ने बताया कि उनके भाई अरविंद कुमार उपाध्याय सुबह टहलने निकले तो पार्क का गेट बंद था। अंदर प्रतिमा पर तारकोल गिराया गया था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी। थोड़ी देर में आसपास के भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सूचना पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, महामंत्री बाबूराम चौधरी, रविचंद पांडेय, रमेश अग्रहरि, सुग्रीव पाल भी पार्क में पहुंच गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ब्रिजेंद्र पटेल ने प्रतिमा को साफ कराया गया। बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed