फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime

तमंचा दिखाकर महिला के गहने छीन ले गए बदमाश

Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
रामजानकी मार्ग स्थित पशु अस्पताल के सामने का मामला, बेटी के विवाह के लिए रखे जेवर भी ले जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित पशु अस्पताल के सामने स्थित घर को असलहाधारी बदमाश ने शुक्रवार रात एक बजे निशाना बनाया। यहां तमंचे के बल पर महिला के गहने उतरवा लिए। आरोप है कि बेटी के विवाह के लिए घर में रखे नकदी व जेवर भी आरोपी ले गया।

पीड़िता मालती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे एक व्यक्ति घर पहुंचा जो मुंह पर मास्क व गमछा बांधे हुए था। उसने उनके सिर पर तमंचा रख कर कहा कि शरीर पर जो जेवर हैं उसे निकाल कर दे दो। डर के मारे उसने अपने कान, नाक, गले व पैर में पहने जेवर को दे दिए। जाते समय उसने कहा कि हल्ला मचाओगी तो जान से मारी जाओगी। उसके जाने के बाद जब लाइट जलाई तो देखा कि घर का बक्सा खुला है। उसमें बेटी की शादी की तैयारी के लिए रखे जेवर व पच्चीस हजार रुपये नकद गायब थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कलवारी सौदागर राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed