{"_id":"64f3823c85a128add502bde4","slug":"court-news-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3744-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोर्ट के आदेश पर 6 पर हत्या व षड्यंत्र का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोर्ट के आदेश पर 6 पर हत्या व षड्यंत्र का केस दर्ज
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने 12 नवंबर 2018 में पैगापुर गांव में धोखाधड़ी का षड्यंत्र रचकर पिता कोे नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी से जमीन का बैनामा अपने नाम करा लेने व पिता की हत्या कर देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच साल बाद हत्या, षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी का 6 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार पैगापुर गांव निवासी वंश बहादुर वर्मा पुत्र हंकारे चौधरी ने तहरीर दिया कि गांव की उर्मिला, संजय वर्मा, रामगनेश, कुनगाई खुर्द थाना पैकोलिया निवासी हरिशंकर चौहान, ग्राम अगरवा हसीनाबाद थाना पैकोलिया चन्द्रशेखर, बांसगाव थाना हरैया निवासी सुजीत उर्फ़ बेचन ने पिता को धोखाधड़ी से षड्यंत्र रचते हुए नशीला पदार्थ खिला कर वादी की भाभी से संपूर्ण जमीन को अपने नाम करा लिया। बैनामा होने के बाद इन लोगों ने पिता की हत्या कर दी। जब उनसे यह बात पूछी गई तो इन लोगों ने गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।