{"_id":"6035428a8ebc3ee8fd5e5380","slug":"corona-speed-up-sampling-again-basti-news-gkp385928167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : फिर नमूने लेने में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : फिर नमूने लेने में आई तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : फिर नमूने लेने में आई तेजी
बस्ती। कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमितों की तादाद फिर बढ़ने के बाद जिले में स्वास्थ्य महकमे ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक बार फिर से जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सीएचसी भानपुर की मेडिकल टीम ने तहसील परिसर में कैंप लगाकर कर्मियों के नमूने लिए। दो दिन बाद इनकी आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आएगी।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के कर्मचारियों सहित लेखपालों तथा अन्य लोगों के नमूने लिए गए। कुल 35 लोगों के नमूने लिए गए। मेडिकल टीम में डॉ. कलीम अहमद, अनुज प्रताप सिंह, एएनएम सुनीता और एलटी आशुतोष शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि तहसील में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए अभी भी सभी के लिए मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी के साथ ही कोविड के नियमों का पालन करना आवश्यक है। इस मौके पर सुदर्शन यादव, सुशील कुमार सिंह, गंगाराम यादव, राजू, मोहम्मद आरिफ खान, रणबीर सिंह मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना के सेकेंड स्ट्रेन के चलते यहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। जांच का दायरा बढ़ाते हुुए सार्वजनिक स्थानों पर टीम नमूने लेगी। वहीं कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने कहा कि नमूने लेने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीम लगाई गई है। यह क्रम अब लगातार चलेगा।