{"_id":"61140f0d8ebc3e0d5a701824","slug":"corona-patient-name-wrong-basti-news-gkp405266091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज का गलत नाम फीड होने से हलकान हुआ स्वास्थ्य महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज का गलत नाम फीड होने से हलकान हुआ स्वास्थ्य महकमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीज का नाम गलत फीड होने से विभाग हलकान
बस्ती। यूपी कोविड-19 ट्रैक्स पोर्टल पर कोरोना मरीज का नाम गलत फीड हो जाने से स्वास्थ्य महकमा दो दिन परेशान है। जिस मरीज को बस्ती का बताया गया है, पता सत्यापन करने पर वहां उस नाम का कोई नहीं मिला। पता चला जो मोबाइल फोन नंबर मरीज के नाम के आगे दर्ज है, वह लखनऊ के किसी व्यक्ति का है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि बस्ती में कोई कोरोना संक्रमित केस नहीं है। ऐसा त्रुटिवश पोर्टल पर दर्ज हुआ है। पोर्टल से नाम हटाने के लिए राज्य सर्विलांस अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
सीएमओ ने बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ से एक मरीज की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसके सत्यापन के लिए आरआरटी टीम को नौ अगस्त को संबंधित पते पर भेजा गया। टीम ने जब चइयाबारी मोहल्ले में पहुंचकर मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि यह नंबर किसी और का है, जिन्होंने बताया कि उनके बहनोई एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। उनका कोविड टेस्ट, आरटीपीसीआर कराया गया, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जिस नाम के बारे में वह पूछ रहे हैं, उस नाम का कोई सदस्य उनके परिवार में नहीं है और न ही वे उसे जानते हैं। इसलिए जांच में मरीज बस्ती जनपद का न पाए जाने पर राज्य सर्विलांस अधिकारी को पोर्टल से इस मरीज का नाम हटाने का अनुरोध किया गया है।