कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ धोखा देने वाला बताते हुए उसकी प्रति का समिति के संयोजक शिवपाल सिंह की अध्यक्षता में दाह संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समन्वय समिति के सभी घटकों प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, मंत्री शांतिभूषण त्रिपाठी, उदयशंकर शुक्ल, दुर्गेश यादव, शिवकुमार तिवारी, समीउल्लाह अंसारी, आंनद तिवारी, निशा शुक्ला, अशोक यादव, वेदप्रकाश उपाध्याय, आशीष दुबे, बालकृष्ण ओझा, प्रताप नरायन चौधरी, डा. दिवाकर मिश्र, प्रमोद सिंह, दिवाकर सिंह, इम्तियाज अहमद, माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जटाशंकर मिश्र, मंडलीय मंत्री रामेश्वर सिंह, रामरक्षा, श्रीकांत, डा. अशोक सिंह, प्रत्यूष सिंह, अनिल सिंह, नीलिमा गौतम, ओपी श्रीवास्तव, संजय द्विवेदी, हरीराम, बृजनाथ वर्मा, विनोद पाठक, जावेद इकबाल, विश्वनाथ पांडेय, संतराम चौधरी, अशोक सिंह, धीरेंद्र मोहन गौतम, अरविंद त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।