फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contractor is not known, five percent work completed

विद्युत निगम : ठेकेदार का पता नहीं, पांच प्रतिशत काम पूरा

Sat, 24 Jun 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Contractor is not known, five percent work completed
बस्ती। नगर पंचायतों को शहरी क्षेत्र जैसी बिजली आपूर्ति के लिए संसाधनों काे विकसित किया जाना है। इसके लिए शासन से विभाग को करीब 13 करोड़ रुपए जनवरी में मिले थे अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। खामियां छुपाने के लिए अफसर विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक को पांच प्रतिशत काम पूरा होने की मनगढ़ंत सूचना भेज रहे हैं। विभाग में इन दिनों यह कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

गर्मी में अघोषित कटौती, फाल्ट, ट्रांसफार्मर खराबी आदि समस्याओं के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार संसाधनों को दुरूस्त कराने का निर्देश और धन दे रही है। कार्य कराने में नाकाम अफसर शासन को अंधेरे में रखकर मनगढ़ंत रिपोर्ट भेज रहे हैं। नगर पंचायतों को 21.30 घंटे की बिजली आपूर्ति दिए जाने का निर्देश है, लेकिन विभाग संसाधनों की कमी का हवाला देकर आपूर्ति देने में असमर्थता जताता रहा है। पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विभाग से प्रस्ताव भेजा गया। जिस पर जनवरी में स्वीकृति भी मिल गई। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। जब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने नगर निकायों में कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने 20 जनवरी को ई-मेल के माध्यम से भेजी गई सूचना में बताया कि पांच प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि हकीकत यह है कि अभी तक ठेकेदार का ही चयन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नगर निकायों में होना है काम
- विभाग के अनुसार रुधौली, कप्तानगंज, नगर बाजार, भानपुर, गनेशपुर, हर्रैया, बभनान, बनकटी, गायघाट, मुंडेरवा और नगर पालिका बस्ती में आपूर्ति संसाधनों काे विकसित किया जाना है। उक्त नगर पंचायतों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जानी है। इसके अलावा बांस बल्ली हटाकर नई 11 केवी और एलटी लाइन बनाने का काम भी किया जाना है।

--------------------------
अफसरों की खींचातानी में सामने आया मामला
- इन दिनों विभाग के दो अफसरों में किसी बात को लेकर आपसी खींचातानी चल रही है। जिससे खार खाए एक अफसर ने प्रबंध निदेशक को मनगढ़ंत सूचना भेजने की बात लीक दिया। खार खाए अफसर ने बताया कि अब तक काम शुरू हो गया होता लेकिन, साहब की मंशा ठीक न होने के कारण दो महीने बाद भी निविदा नहीं खोली जा सकी।
---------------------------
- बिजनेस प्लान के तहत कराए जाने वाले कार्यों की सूचना भेजी गई है। नगर निकाय में काम कराए जाने हैं। इससे संबंधित कोई सूचना न तो मांगी गई है और न ही हमारे यहां से भेजी गई है।
पीके सिंह, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, बस्ती क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed