{"_id":"5f9468d18ebc3e9bbd5f5811","slug":"contract-bus-driver-dies-in-an-accident-basti-news-gkp370729329","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा बस चालक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा बस चालक की हादसे में मौत
विज्ञापन
संविदा बस चालक की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/लालगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बोकनार गांव के पास रोडवेज कर्मी की बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। रोडवेज कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। बगल में खड़ी दूसरी बाइक पर सवार को गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंचे लालगंज प्रभारी निरीक्षक बह्मा गौड़ ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लालगंज थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी दिवाकर पाल पुत्र महेंद्र पाल रोडवेज में संविदा बस चालक थे। शनिवार को ड्यूटी कर दोपहर बाद बस्ती से बाइक से घर जा रहे थे। बोकनार गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल बाइक के साथ खड़े संतकबीरनगर नगर जिले के महुली थानांतर्गत महुआपार निवासी भोला पाठक की खड़ी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गए। मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई। जबकि खड़ी बाइक पर सवार भोला को गंभीर चोटें आईं।