फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Confirmation of taking money in Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास में रकम लेने की जांच में हुई पुष्टि

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of taking money in Prime Minister's residence
प्रधानमंत्री आवास में रकम लेने की पुष्टि
विज्ञापन

बहादुरपुर (संवाद)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापीपुर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी से पहली किस्त आने के बाद लाभार्थी से दबाव बनाकर बीस हजार रुपये लेने की शिकायत की जांच में पुष्टि हो गई है। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह इसकी जांच कर रहे थे।

बीडीओ ने बताया कि अरबापुर गांव के चंद्रेश व राम सूरत ने एक फरवरी को लिखित शिकायत दी थी कि निवर्तमान प्रधान के पति दस दिन पहले प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त दिलाने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पाल्हा में ले गए। वहां उससे 25 हजार रुपये निकलवाए। रुपये निकलने पर दबाव बनाकर दोनो ंसे बीस-बीस हजार रुपये ले लिया गया। एक फरवरी को गांव में पहुंचकर जांच की गई तो दोनों से रकम लेने की पुष्टि हुई। बीडीओ ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीडीओ को भेजने के साथ संबंधित मोनू सिंह के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए नगर थाने पर तहरीर दे गई है। प्रभारी निरीक्षक नगर सदानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपित मोनू सिंह ने बताया उनकी छवि खराब करने की कोशिश विरोधियों की ओर से की जा रही है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed