फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Condolence on the death of the manager of National Inter College

Basti News: नेशनल इंटर काॅलेज के प्रबंधक के निधन पर शोक

Sat, 12 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 12 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Condolence on the death of the manager of National Inter College
हर्रैया। कस्बे के नेशनल इंटर कालेज व किसान इंटर कालेज परशुरामपुर के प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह नेशनल इंटर कॉलेज पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई कार्यक्रम में जाने के लिए मुरादीपुर गांव स्थित आवास से निकल रहे थे। बाइक निकालते समय वह लड़खड़ा कर गिर पड़े। बगल रखे स्टूल पर गिरने से उनके सीने की पसलियां टूट गईं। इलाज के बाद वह घर पर थे। रात में अचानक तबीयत खराब होने के बाद पुत्र सौरभ अयोध्या ले गए, मगर रात करीब डेढ़ बजे उनकी मृत्यु हो गई। सुबह आवास पर बड़ी संख्या में शिक्षक व आसपास के लोग जुट गए। वह अपने पीछे एक अविवाहित पुत्री व पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके शव को वाहन से स्कूल लाया गया। लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार अयोध्या सरयू तट पर हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed