फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   complit to tourism development

पर्यटन विकास के लिए निर्माण को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश

Sat, 30 May 2020 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
complit to tourism development
पर्यटन विकास के लिए निर्माण को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए चल रहे निर्माण को तेजी से पूरा कराएं। भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर निर्माण को 30 जून तक पूरा करें। पर्यटन विभाग के कार्यों की गुणवत्ता निरीक्षण के लिए सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका कमेटी गठित करें। ये निर्देश डीएम आशुतोष निरंजन ने दिए। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्यटन स्थलों के विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कमेटी में संबंधित तहसील के एसडीएम एवं तहसील में कार्यरत लो निर्माण विभाग, जल निगम के सहायक अभियंता भी रहेंगे। कमेटी निर्माण कार्यों की कमी की रिपोर्ट अर्थ एवं संख्या अधिकारी को भेजेंगे। विभिन्न चिह्नित पर्यटन स्थलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था निर्धारित समय सीमा के अंदर अधूरे निर्माण को जिम्मेदरी से पूरा कराएं। उन्होंने अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता को निर्देश दिया कि पर्यटन विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्था के साथ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का भ्रमण करके इसकी विस्तृत कार्य योजना बनवाकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं का कार्य धनराशि के अभाव में रुका है। उसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कराने का मांग पत्र प्रेषित करें, जिससे अपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अरविंद कुमार राय, सहायक परियोजना प्रबंधक यूपी पीसीएल चौथीराम, सहायक अभियंता मंसूर अहमद खान, सहायक अभियंता यूपी सिड्को एलपी सिंह और सीएनडीएस के रेजीडेंट इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed