फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   commissinor meeting

Basti News: आयुक्त की बैठक में अनुपस्थित डीडी उद्यान से स्पष्टीकरण

Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
commissinor meeting
आयुक्त सभागार में कमिश्नर अ​खिलेश सिंह अ​धिकारियों के साथ बैठक किया।
बस्ती। जिला मुख्यालय स्थित आयुक्त सभागार मेें विभिन्न योजनाओं की आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। बैठक में उपनिदेशक उद्यान अनुपस्थित मिले। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। आयुक्त ने सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम पांच अमृत सरोवर तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा ब्लाॅकों में बीडीओ व उनके कर्मी रात्रि निवास करें। चिकित्सक व तहसील कर्मी भी रात को ड्यूटी स्थल पर रहें, जिससे किसी भी विषम परिस्थिति में वह तुरंत उपस्थित हो सकें। आयुक्त ने बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिला, ब्लाॅक, ग्राम एवं वार्ड में बाल संरक्षण समिति का गठन किया जाय। मंडल में रिक्त 21 कोटे की दुकानों को संभव हो तो महिला स्वयं सहायता समूहों को आवंटित किया जाए।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने 22 जुलाई से 15 अगस्त तक हुए पौधरोपण की शत प्रतिशत जिओ टैगिंग का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने, आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण करे का निर्देश दिया। समीक्षा में पाया गया कि 172 डिफाल्टर एवं 54 शिकायतों का निस्तारण सी श्रेणी में है। इस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बस्ती में 55 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 53 प्रतिशत बरसात हुई है। सिंचाई विभाग सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाए ताकि किसान खेतों की सिंचाई कर सकें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाएं तथा अन्त्योदय लाभार्थियों का शतप्रतिशत कार्ड बनाया जाए। सभी निजी अस्पतालों में सीसी टीवी लगवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के सभी गांव में पशुगणना कराने, अवशेष 5817 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को पूरा कराने में तेजी लाने, मनरेगा योजना में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को 22 प्रतिशत मानव दिवस उपलब्ध कराने, विधवा पेंशन योजना में बस्ती एवं संतकबीरनगर में लगभग 10 हजार लाभार्थियों का आधार की अवशेष सीडिंग कराने का निर्देश दिया। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल ने किया। इस मौके पर डीएम बस्ती। प्रियंका निरंजन, सिद्धार्थनगर के संजीव रंजन, संतकबीरनगर के संदीप कुमार, सीडीओ. डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, सिद्धार्थनगर जयेन्द्र कुमार, संतकबीर नगर के संत कुमार, अपर आयुक्त राजीव पाण्डेय, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. नीरज पाण्डेय, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, मुख्य अभियन्ता विद्युत प्रमोद कुमार सिंह, जल निगम के सौरभ सुमन, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed