फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm inaugurates bhaukhari transmission sub station

सीएम योगी ने किया भौखरी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
cm inaugurates bhaukhari transmission sub station
एनआईसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस व अन्य। - फोटो : BASTI
सीएम योगी ने किया भौखरी ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण
विज्ञापन

बस्ती। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 विद्युत ट्रांसमिशन उपकेंद्रों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उनमें जनपद के भौखरी स्थित 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का भी लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली तंत्र को सुदृढ़ करने का प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भौखरी उपकेंद्र से बस्ती व देवीपाटन मंडल के ट्रांसमिशन तंत्र को मजबूती मिलेगी और बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। इस ट्रांसमिशन उपकेंद्र को एनटीपीसी टांडा से बिजली मिलेगी। इसमें पांच सौ एमवीए के दो और दो सौ एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। यह उपकेंद्र 400 केवी, 220 केवी व 132 केवी क्षमता से लैस है। इसका फायदा बस्ती मंडल के 38 लाख और देवीपाटन मंडल की 15 लाख की आबादी को मिलेगा। जबकि, अयोध्या जनपद के दो लाख उपभोक्ताओं को भौखरी उपकेंद्र से फायदा होगा। इसे लखनऊ और गोरखपुर ग्रिड लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

एनआईसी में आयोजित सजीव प्रसारण में मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक कवींद्र उर्फ अतुल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार मौर्य, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन घनश्याम मिश्र, अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र, एमके गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed