फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clouds tempted in the morning but again the mercury crossed 44 degrees in the afternoon.

Basti News: सुबह बादलों ने ललचाया पर दोपहर में फिर पारा 44 डिग्री पार

Thu, 20 Jun 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Clouds tempted in the morning but again the mercury crossed 44 degrees in the afternoon.
तेज धूप में जरूरी काम से जातीं युवातियां।
- 21 जून को पूर्वी यूपी ने हल्की बारिश के आसार, बस्ती में बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। बेतहाशा गर्मी से जूझ रहे जनमानस को बुधवार सुबह बादलों ने काफी सुकून पहुंचाया। लगा जैसे आज दिन भर राहत रहेगी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान फिर 44 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवा भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रही थी।वातावरण में 38 प्रतिशत नमी की वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी से सामना करना पड़ा। गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। शहर ही नहीं ग्रामीण सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटा नगर आया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी हल्के बादल रह सकते हैं। हालांकि तापमान में फौरी तौर पर गिरावट के आसार कम हैं। इससे पहले मंगलवार को जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 से 23 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में हल्की बर्षा होने की संभावना है। जबकि अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती और बाराबंकी जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवा सामान्य वह सामान्य से तेज गति से मुख्यतः पश्चिमी चलने, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed