फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clouds of dust are creating havoc in health and travel

Basti News: सेहत और सफर में खलल डाल रहे धूल के गुबार

Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust are creating havoc in health and travel
बड़े वाहन गुजरते समय धूल के कारण छा जाती है धुंध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाईवे पर उड़ रही धूल के राहगीरों के सफर में खलल डाल रही है। बड़े वाहनों व तेज हवा से उठने वाले धूल के गुबार से दृश्यता शून्य हो जाती है। मजबूरी में चालकों को वाहन खड़े कर धूल छंटने का इंजतार करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इससे निजात के लिए कोई पहल करता हुआ नहीं दिख रहा है।
अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह अनियमितताएं देखने को मिल जाएंगी। अव्यवस्थित पटरियों और डैंजर जोन में हादसे से बचाव तक के कोई इंतजाम नहीं दिखते हैं। जगह-जगह पटरियों पर गड्ढों उभर आए हैं। हर्रैया से लेकर बस्ती तक तमाम जगहों पर मार्ग पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। जब बड़े वाहन मार्ग से गुजरते हैं तो यह धूल उड़कर धुंध में बदल जाती है। जिससे पीछे आ रहे वाहनों को रुकना पड़ता है। वाहन चालक गाड़ी रोककर धूल के छंटने का इंतजार करते हैं। जबकि मोटरसाइकिल सवार की आंखों में धूल के कण घुस जाते हैं। जिससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह कण सांस के द्वारा फेफड़ों में जाकर सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

...
दर्जनभर जगहों पर उड़ रही धूल
सोमवार को हाईवे का जायजा लिया गया तो हर्रैया थाने के सामने, तेनुआ, संसारीपुर, खैरी ओझा, महराजगंज पेट्रोल पंप, कप्तानगंज, गड़हा गौतम, कटया, रिधौरी आदि जगहों पर धूल की मोटी परत जमी हुुई मिली। इनमें संसारीपुर में स्थिति बेहद खराब है। संसारीपुर में फायर स्टेशन से खैरी ओझा मोड़ तक करीब 100 मीटर हाईवे पर धूल की मोटी परत जमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed