फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chandraprakash is giving new color to the incidents

Basti News: रामायण के मनमोहक प्रसंगों को नया रंग दे रहे चंद्रप्रकाश

Tue, 16 Jan 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandraprakash is giving new color to the incidents
रामयण के चित्रो को रंग भरते चित्रकार चंद्र प्रकाश। संवाद
श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी चित्रकारी से दे रहे अपना योगदान
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी



गौर, बस्ती। 22 जनवरी को अयोध्या में होनेवाले श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई प्राण प्रतिष्ठा के इस यज्ञ में अपने स्तर पर भी आहुति देना चाहता है। उन्हीं में से एक हैं चंद्रप्रकाश चौधरी। चंद्रप्रकाश भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों में अपनी चित्रकला से नया रंग भर रहे हैं।




गौर विकास खंड के बैदोलिया अजायब गांव के किसान रामदुलारे चौधरी के बेटे चंद्रप्रकाश चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेव में अनुदेशक हैं। रामदुलारे किसान होने के साथ एक अच्छे मूर्तिकार भी हैं। उन्हें मिट्टी में जान भरते देख बेटे चंद्रप्रकाश को भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। चंद्रप्रकाश ने उच्च शिक्षा के बाद राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ व प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से चित्रकला का अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब तक वह हजारों चित्र बना चुके हैं। अपनी चित्रकारी से उन्होंने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जल रंग, तैल रंग, स्केच माध्यम से उकेरा है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि जब से सरकार की ओर से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की घोषणा हुई है। तभी से मन में प्रभु श्रीराम को लेकर कुछ करने की इच्छा जागी। चंद्रप्रकाश ने बताया कि पिछले तीन माह से वह रामायण का अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान विचार आया कि आज की युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति और धर्म को भूलती जा रही है, जिसके बाद उन्होंने पेंटिंग बनाने का फैसला किया। यह पेंटिंग आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed