फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chandrabhan had come for sister's marriage, was going to Delhi on July 6

Basti News: बहन की शादी के लिए आया था चंद्रभान, छह जुलाई को जाने वाला था दिल्ली

Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chandrabhan had come for sister's marriage, was going to Delhi on July 6
रोते बिलखते मृतक चंद्रभान के परिजन
बभनान (बस्ती)। चंद्रभान की हत्या से पूरे गांव के लोग हत्प्रभ हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि हंसी-खुशी का माहौल बेवजह के विवाद के चलते मातम में बदल जाएगा। लोगों का कहना है कि सिरफिरे सगे भाइयों के कारण एक नेक इंसान को गांव ने खो दिया है।
विज्ञापन


चंद्रभान के पिता हरिपाल ने बताया कि वह कभी दिल्ली तो कभी मुंबई में जाकर परिवार के भरणपोषण का प्रबंध करता रहता था। बहन के हाथ पीले करने के लिए तीन जून को नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था। 14 जून को बहन की शादी के बाद विदाई करके वह काफी खुश था। उसकी पत्नी सुंदरी देवी चार साल की मासूम बिटिया सौम्या को गोद में लेकर दहाड़े मार रही थी। जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन

चंद्रभान तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़ा था। चंद्रभान के पिता हरिपाल ने बताया कि ने बताया कि बुधवार छह जुलाई को उसे फिर नौकरी पर दिल्ली जाना जाना था। दिवंगत चंद्रभान की मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई मुकेश ने बताया कि घटना के बाद अपने भाई को बाइक पर अस्पताल ले जा रहा था। इस बात की जरा भी आशंका नहीं थी कि उसका भाई साथ छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मौत के बावजूद हत्या के प्रयास का मुकदमा

- दिवंगत के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चंद्रभान की मौत के बाद भी पुलिस ने हत्या नहीं, बल्कि मारपीट और हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया। कहा कि आरोपियों का भाई पुलिस विभाग में है। उन्हें आशंका है कि कहीं वह अपनी पहुंच के बल पर मामले में लीपापोती न करा दे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दिवंगत के भाई मुकेश ने पुलिस को घायल होने की तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों संजय व मंगल के विरुद्ध मारपीट व हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। घायल की मौत हो जाने के बाद अब धारा तरमीम कर दी जाएगी।

-----

पीछे न हटता तो मुझे भी मार डालता

- दिवंगत के छोटे भाई मुकेश ने कहा कि हमला कर भाग रहे संजय को मैंने पकड़ने के लिए दौड़ा लिया था। जब उसे लगा कि पकड़ लिया जाएगा तो उसने मुझे भी चाकू मारने की धमकी दी। उसके सिर पर मानो खून सवार था। कहीं मुझे भी न मार दे, इसलिए डर कर मैं पीछे हट गया। नहीं हटता तो वह मेरी भी जान ले लेता।

---



डीजे की वजह से कई बार हुआ बवाल



- 21 मार्च 2016 को पुरानी बस्ती के बुद्धि बाजार निवासी भूषण के घर मुंडन का कार्यक्रम था। देर रात तक लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। करीब एक बजे संचालक डीजे बंद कर घर जाने की तैयारी करने लगा। कुछ लोग डीजे बजाने के लिए कहने लगे, जिसे लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव करने गए युवक की मौत हो गई थी।

- 28 नवंबर 2019 को दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा गांव में बरात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बरातियों में जमकर ईंट-पत्थर चले थे। घरातियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दूल्हा, उसके मामा, पिता व भाई समेत 12 लोग घायल हुए थे। दूल्हे के मामा की मौत हो गई थी।



- 14 नवंबर 2021 की रात सेमरा चीगन गांव निवासी मस्तराम ने थाना दुबौलिया के तिघरा निवासी अमरजीत पर लोहे की पाइप से सिर पर वार कर घायल कर दिया था। बात केवल इतनी थी कि अमरजीत ने उसके कहने पर डीजे चालू नहीं किया था।

- नौ जून को मुंडेरवा थाने के धुसवा गांव में डीजे पर नचाने को लेकर विवाद हुआ था। गांव में आई बरात में नाचने को लेकर तनातनी हुई जो मारपीट में बदल गई। घटना में कई लोग घायल हुए थे।


- 23 अक्तूबर 2017 को छावनी थाने के गांव छतौना में दिवाली की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में तीन महिलाओं समेत दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed