{"_id":"6b0352783f72ba8b4b048d91","slug":"centre-superintendents-must-meet-the-standards-under-any-circumstances-basti-news-c-207-1-bst1001-172464-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में पूरा करना होगा मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में पूरा करना होगा मानक
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारियां लगभग अंतिम चरण में चल रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद अब परिषद के मानक पूरे कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। डीआईओएस संजय सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र के सभी मानक इसी महीने हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।
विभागीय टीम केंद्रों का सत्यापन भी शुरू कर दी है। एक चौथाई से अधिक केंद्रों का सत्यापन किया जा चुका है। इस दौरान जहां कमियां मिल रही है उसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है। जिले में इस बार परिषद की तरफ से कुल 135 विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में केंद्रों की संख्या 127 थी, दूसरे चरण आठ केंद्र और बढ़ाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर वाईफाई सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चहारदीवारी, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
इसके लिए विभागीय टीम केंद्रवार सत्यापन भी कर रही है। डीआईओएस ने निर्देशित किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कंट्रोल रूम जोड़ा जाएगा। परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि की लाइव निगरानी की जाएगी। ऐसे में यह जरूरी सुविधाएं बहाल होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिसंबर में कंट्रोल रूम की स्थापना कर लाइव निगरानी का अभ्यास कर लिया जाएगा। कंट्रोल रूम में 20 से 22 हाईटेक कंप्यूटर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कंप्यूटर से पांच से सात परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे।