{"_id":"65a59c67f009ec474905b386","slug":"celebrated-mayawatis-birthday-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10108-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बसपा ने संकल्पों के साथ मनाया मायावती का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बसपा ने संकल्पों के साथ मनाया मायावती का जन्मदिन
Tue, 16 Jan 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 68 वां जन्म दिन कार्यक्रम को संबोधित करते सं
लोकसभा चुनाव में अपने बूते उतरेगी बसपा : कल्पनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68वां जन्मदिन ब्लाॅक रोड स्थित एक होटल के सभागार में सोमवार को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी कल्पनाथ ने कहा कि सुश्री मायावती ने दलित, वंचित समाज को अधिकार हासिल करने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने बूते चुनाव मैंदान में उतरकर कार्यकर्ताओं और जनता की ताकत से मजबूत सरकार बनाण्गी।
मंडल प्रभारी सीताराम शास्त्री ने आह्वान किया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट हो जाएं। पार्टी लोकसभा चुनाव में एकजुटता से निर्णायक जीत दर्ज करेगी। कहा कि अभी से बूथ स्तर की तैयारियां तेज करने की जरूरत है। कार्यक्रम में ओम प्रकाश गौतम, संजय धूसिया, नायब चौधरी, शिवशंकर चौधरी, रामदास, राना अम्बेडकर, बनवारी लाल कन्नौजिया, रामकरन गौतम, रामचेत निराला, के.पी. राठौर आदि ने कहा कि मायावती का यह जन्म दिन गरीबों, मजलूमों सताये गये लोगों के लिये संकल्प का दिन है। बसपा सर्व समाज के सहयोग से विजय हासिल करेगी। बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये बसपा के लक्ष्य और कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रेमसागर, यशवन्त निगम, अतर सिंह गौतम, नायब चौधरी, जे. पी. गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।