{"_id":"6564d4d6d5426a726f036d16","slug":"cctv-camera-of-child-observation-home-faulty-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7577-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाल संप्रेक्षण गृह का सीसीटीवी कैमरा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाल संप्रेक्षण गृह का सीसीटीवी कैमरा खराब
Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के नेतृत्व में साेमवार को न्यायिक अधिकारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह में क्षमता से अधिक बाल अपचारी मिले। वहीं, सुरक्षा के लिए लगा सीसीटीवी कैमरे खराब मिला। इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया।
जनपद न्यायाधीश ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को कहीं और स्थानांतरित कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखी जाए। ऐसे किशोर जो गरीबी व अन्य कारणों से अपने वाद में पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं कर पा रहे हैं। इनके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने का निर्देश सचिव रजनीश कुमार मिश्र को दिया। निरीक्षण के बाद न्यायिक अधिकारियों ने किशोरों को ट्रैक सूट वितरित किया।
मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रगति सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सदर विनय चौहान आदि मौजूद रहे।