{"_id":"65ee1e1919b77e5729012fc9","slug":"cash-theft-by-breaking-the-lock-of-petrol-pump-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112793-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर नकदी चोरी
Mon, 11 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस में रखे आलमारी और कागजात को पास के तालाब मे फेंका
सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग लगाने में जुटी एसओजी व पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर/सोनहा। रामनगर ब्लाॅक के मलपुरवा स्थित भारत पेट्रोल पंप के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर शनिवार रात नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार को भी तोड़ दिया। आलमारी के लाकर को भी तोड़ डाला। उसमें रखे तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज व आलमारी को पंप के पास स्थित तालाब में फेंक दिया।
सुबह पंप के कर्मचारियों को ताला टूटा मिलने पर इसकी सूचना पंप के मालिक और डायल 112 पुलिस के साथ सोनहा थाने को दी। चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र व चौकी इंचार्ज असनहरा जय शंकर पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया। पंप मालिक नौवागांव निवासी सतीश चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने पंप के ऑफिस का ताला तोड़ दिया। काउंटर में रखा कुल 1,04,518 रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है।