फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on 16 for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में 16 पर केस

Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case on 16 for dowry harassment
दहेज उत्पीड़न के आरोप में 16 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। महिला थाना और मुंडेरवा थाने की पुलिस ने दहेज के लिए दो विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के आरोप में 16 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वर्तमान सोनहा थाना क्षेत्र में रह रहीं अनीता चौधरी ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी मनोज चौधरी के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई। पूरा न कर पाने पर मारपीट कर धमकाया गया और घर से निकाल दिया गया। पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि ससुराल में दजेज के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग के लिए उन्हें अपशब्द कहते
विज्ञापन

हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि जेठ ने रात के समय उसके कमरे में घुसकर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के पति, जेठ, जेठानी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed