{"_id":"5f5a64ee8ebc3e54ba089ee1","slug":"case-filed-for-assault-on-father-and-son-basti-news-gkp3650656124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र पर मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र पर मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के गायघाट कस्बे में एक जनसेवा केंद्र से हवाई यात्रा के लिए बुकिंग कराए गए टिकट में गड़बड़ी को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में परेशान यात्री ने टिकट की कीमत वापस मांगने पर गाली व धमकी दी गई। उसने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।
गायघाट कस्बा निवासी योगेंद्र कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने साथी अमरनाथ, परमानंद, विनय कुमार सहित नौ लोगों ने सोमवार को जन सेवा केंद्र गायघाट से लखनऊ से बंगलुरू के लिए नौ टिकट बुक कराया था। नीयत समय पर सभी यात्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनके बोर्डिंग पास में और हवाई टिकट में काफी गड़बड़ी है। इसके चलते उनकी यात्रा नहीं हो सकती। पीड़ित यात्रियों ने अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से जन सेवा केंद्र प्रभारी से टिकट सही करने के लिए बात की तो उसने मना कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दूसरे दिन लखनऊ से वापस आने पर जब वे जन सेवा केंद्र पर संचालक से बात करने पहुंचे तो धमकी देने लगेे ।घर वापस जाते समय रास्ते में जनसेवा केंद्र संचालक सैयद अहमद और उनके बेटे फुजैल अहमद ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देते हुए मारपीट की । थानाध्यक्ष कलवारी विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।