{"_id":"6834c831d183358a6f0180d3","slug":"case-filed-against-two-people-on-court-order-basti-news-c-207-1-bst1004-137209-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज
Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। पुलिस ने एसीजेएम तृतीय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ षड्यंत्र कर युवक को दुर्घटना में घायल करने के मामले में केस दर्ज किया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के आल्हे कुइयां के अजय चौहान का आरोप है कि उनके छोटे भाई पप्पू को वर्ष 15 नवंबर को गांव के ही अनिल कुमार व कुलबुल बाइक पर बैठाकर भारत भारी मेला में ले गए थे। वहां साजिशन सड़क दुर्घटना में घायल कर बेहोशी की हालत में रात 9 बजे लाकर घर छोड़ दिया। सुबह उसकी हालत गंभीर देख उसे दसिया में एक निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। होश में न आने पर उसे लखनऊ में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। अब तक उसे होश नहीं आया है। स्थानीय पुलिस व एसपी को पत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू हो गई है।