फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case against Car Company Workshop Manager

Basti News: कार कंपनी के वर्कशाप मैनेजर पर धमकी गबन का मुकदमा...... 17-12-32

Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case against Car Company Workshop Manager
कार कंपनी के वर्कशाप मैनेजर पर धमकी व गबन का मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौराहा स्थित एक नामचीन कार शोरूम/एजेंसी के वर्कशाप मैनेजर पर स्पेयर पार्ट्स की हेराफेरी, फर्जी दस्तावेज लगाकर वारंटी कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्कशाप मैनेजर ने ग्राहकों के बिल भुगतान की रकम कंपनी में जमा करने के बजाय खुद अपने निजी खाते में जमा करा लिया। शोरूम के मालिक ने वर्कशाप मैनेजर पर गबन, धमकी व अपशब्द कहने का मुकदमा दर्ज किया है।
कार शोरूम मालिक संदीप शाही ने वाल्टरगंज थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि धनंजय सिंह निवासी लक्सीपुर जहानागंज आजमगढ़ हाल पता सरायशेख चिनहट लखनऊ उनके शोरूम में करीब डेढ़ साल से वर्कशाप मैनेजर थे। वह तभी से कार के कल-पुर्जों की हेराफेरी और ग्राहकों से धन उगाही करते रहे। बिना अप्रूवल के ग्राहकों को वारंटी देकर वह रकम खुद रख लेते थे। जिसके बाद नवंबर 2021 में इस्तीफा ले लिया गया।
विज्ञापन

हिसाब-किताब में उनके ऊपर तीन लाख 15 हजार रुपये के हेरफेर का मामला पकड़ में आया। इस रकम को वह एक हफ्ते में जमा करने को कहे थे। एक लाख 19 हजार रुपये का हिसाब तो दिए लेकिन, बाकी रकम देने में आनाकानी करते रहे। मांगने पर अपशब्द कहने लगे और शोरूम पर आकर धमकी दिए। एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज मनौरी चौराहा पवन कुमार मिश्र को तफ्तीश सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed