फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Carrom and loot became the support of children

कैरम व लूडो बना बच्चों का सहारा

Wed, 08 Apr 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Carrom and loot became the support of children
रौतापार वार्ड में घर में कैरम खेलते बच्चे। - फोटो : BASTI
कैरम व लूूडो बना बच्चों का सहारा
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। स्कूल, पार्क, सिनेमा हॉल आदि बंद हैं। ऐसे में खुद को बोर होने बचाने के लिए बच्चे कैरम व लूडो का सहारा ले रहे हैं।

शहर के बभनगांवा निवासी प्रेम प्रकाश बताते हैं कि गर्मियों में वे छुट्टी बिताने नानी के घर जाते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते घर पर हैं। ऐसे में खुद को बोर होने से बचाने के लिए परिवार के साथ लूडो खेलते हैं। यही हाल रौतापार वार्ड निवासी देवेश, दिव्य, इशान श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी, आराध्य श्रीवास्तव का है। कहते हैं कि कैरम खेलते हुए समय बिता रहे हैं। हालांकि, स्कूल की ओर से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। घर से बाहर जा नहीं सकते हैं, जो होमवर्क मिल रहा है, उसे पूरा कर रहे हैं। बाकी समय में कैरम व लूडो खेलते हैं। न्यू प्रहलाद कॉलोनी निवासी शुभम कुशवाहा कहते हैं कि हर बार वे अप्रैल में परिवार के साथ नैनीताल या अन्य स्थान पर जाते थे। इस बार लॉकडाउन के चलते घर पर ही हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल कहते हैं वे घर में टीवी देख रहे हैं। इसके अलावा परिवार के साथ कैरम या लूडो खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed