फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car going to Ayodhya collides with vehicle, driver dies

Basti News: अयोध्या जा रही कार वाहन से टकराई, चालक की मौत

Wed, 14 Aug 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car going to Ayodhya collides with vehicle, driver dies
फोरलेन पर सोनबरसा इंटर कॉलेज के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सोनबरसा के सामने तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत और एक को हर्रैया भेजा गया। गंभीर हालत देख चारों घायलों को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने डीसीएम को कब्जे में लेकर कार को हाईवे से किनारे कराकर यातायात को बहाल कराया।
जानकारी के मुताबिक, गौर क्षेत्र के बरुवापुर निवासी अमरजीत निषाद (18) पुत्र कमलेश निषाद, सत्यम (17) पुत्र श्याम, अर्जुन निषाद (17) पुत्र संदीप निषाद, राम आशीष चौहान (26) पुत्र साथीलाल निवासी बुधईपुर थाना कप्तानगंज तथा अरविंद यादव (18) पुत्र राम पूजन निवासी दुबौली थाना कप्तानगंज कार में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन

सोनबरसा इंटर कॉलेज के पास आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार चालक आदित्य वर्मा (18) पुत्र नरेंद्र वर्मा निवासी बुधईपुर थाना कप्तानगंज की मौके पर ही मौत हो गई। हल्की चोट लगने पर अरविंद यादव को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed