{"_id":"67461f258e8286d2cc06fad5","slug":"car-carrying-dead-body-from-mumbai-collides-with-trailer-four-serious-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127900-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई से शव लेकर आ रही कार ट्रेलर से टकराई, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई से शव लेकर आ रही कार ट्रेलर से टकराई, चार गंभीर
Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज, बस्ती। मुंबई से शव लेकर सिद्धार्थनगर जा रही कार लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार सुबह कप्तागनंज थाना क्षेत्र के गढहा गौतम दुधौरा पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज और जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थानाक्षेत्र के विशनपुरा गांव के कई लोग मुंबई भिवंडी में रहकर कारोबार करते हैं। गांव के राजेंद्र के छोटे बेटे पतिराम (28) को ब्लड कैंसर था। परिवार के लोग इलाज के लिए मुंबई लेकर चले गए थे। मुंबई में डॉक्टर ने यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया कि अब आप घर ले जाइए और सेवा करिए। राजेंद्र किराए पर कार बुक कर बीमार बेटे के अलावा दो बड़े बेटे रामधनी (33) और सुखराज (31) के साथ महाराष्ट्र से सिद्धार्थनगर के लिए निकले थे। रास्ते में ही पतिराम ने दम तोड़ दिया। उसके शव को लेकर वह कार से ही गांव जा रहे थे।
गड़हा गौतम पेट्रोल पंप के पास कार के आगे चल रही ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार पीछे से ट्रेलर में जाकर घुस गई। लोगों की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। हादसे में कार सवार राजेंद्र (78), उनके बेटे रामधनी, सुखराज और कार चालक जैश पाटील (40) पुत्र हरिमोहन पाटिल निवासी थाठे भिवंडी महाराष्ट्र घायल हो गए।