फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   candl march

Basti News: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 23 Jul 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
candl march
मणिपुर में महिलाओ पर घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैडिल मार्च ​ निकाला।मणिपु
बस्ती। मणिपुर में महिलाओें के साथ दुष्कर्म, उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाकर परेड कराए जाने, कत्ले आम को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और मणिपुर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मांग की कि मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाकर हिंसक गतिविधियोें पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि मणिपुर में कानून, संविधान नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वर्ष पूर्व ही सदन में सरकार को आगाह कर किया था कि पूर्वोत्तर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में सरकार को आगाह किया था। यदि केंद्र ने सुझाव मान लिया होता तो पूर्वोत्तर को अराजक होने से बचाया जा सकता था। मांग किया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, कौशल कुमार त्रिपाठी, शौकत अली ‘नन्हू’ सुरेन्द्र मिश्र, ज्योति पाण्डेय, राकेश पाण्डेय गांधियन, आदित्य त्रिपाठी, महेन्द्र श्रीवास्तव, नीलम चतुर्वेदी, मंजू पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed