फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cancellation of Gorakhpur-Lalkuan Special Express

Basti News: गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस के निरस्त

Fri, 15 May 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of Gorakhpur-Lalkuan Special Express
ट्रेन का इंतजार करते यात्री- संवाद
बस्ती। गोरखपुर जंक्शन से चलकर बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते लालकुआं को जाने वाली लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से निरस्त रही। जिससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। तमाम यात्री मजबूरी में दूसरे ट्रेनों का सहारा लिए। वहीं कुछ यात्रियों को टिकट वापस कर निराश होकर घर जाना पड़ा।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाने वाली गोरखपुर-लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को अपरिहार्य कारणों से एक दिन के लिए रद्द कर दी गई। इस ट्रेन से सफर करने वाले तमाम यात्रियों को ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी न होने से वे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि जिस ट्रेन से यात्रा करना है, वह ट्रेन निरस्त है, ऐसे में कुछ यात्री जनरल टिकट लेकर भीषण गर्मी में भीड़ का सामना करते हुए दूसरे ट्रेनों से सफर करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र के यात्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के साथ पीलीभीत जंक्शन तक यात्रा करना था, बहुत पहले रिजर्वेशन टिकट कराया था, लेकिन जब जाने का समय आया तो ट्रेन ही निरस्त हो गई। ऐसे में पहले से बनाया गया सारा प्लान फेल हो गया और मजबूर होकर टिकट वापस कर घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर लाल कुआं स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार को निरस्त रही। उन्होंने बताया कि कुछ जगह ब्लॉक व काशन के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं।


---------------------

मऊ स्पेशल सात घंटे देर से आई


पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में स्टेशन पर परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार शुक्रवार को जाने वाली मऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 1:15 बजे आने का समय था, लेकिन यह ट्रेन सात घंटे देर होने से रात में 1 बजे तक आने की संभावना है, इसी तरह नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 2 घंटे, आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल 2 घंटे, मुजफ्फरपुर ऋषिकेश स्पेशल 2 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर 2 घंटे और बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed