फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bush fire in Siwan of Thanha Khas village

Basti News: थान्हा खास गांव के सीवान में झाड़ियों में लगी आग

Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bush fire in Siwan of Thanha Khas village
-दमकल की दो टीमों ने घंटों प्रयास के बाद पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया। बभनान रोड के पश्चिम थान्हा खास गांव के सिवान में सरयू नहर के तलहटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते थोड़ी ही देर में आग बांस की झाड़ियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची उठती आग की लपटों को देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगो में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्नि शमन दल की दो टीमों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

गांव के लोगों ने बताया कि इन दिनों सरयू नहर में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते नदी की तलहटी में घास फूस व झाड़ झंखाड़ सूख गए हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के उत्तर नहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के चलते आग पूरब दिशा में बढ़ती गई। गांव के नाउ पुरवा के पास बांस की झाड़ियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और झाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन

झाड़ियों से उठ रही आग की लपटों को देख सड़क किनारे घरों के लोग सहम गए और अफरा-तफरी मच गई। आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही आग को बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियां लगानी पड़ीं। अग्नि शमन दल को भी तेज हवाओं के चलते उठ रही लपटों और धुआं के कारण आग बुझाने के लिए घंटो जूझना पड़ा। आग में बाग व खेतो में लगे पेड़ झुलस गए। एक किसान का लगभग दो बीघा गन्ना भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed