{"_id":"63752a4d662cde03d21530b6","slug":"bus-collided-with-standing-trailer-khalasi-died-seven-passengers-injured-basti-news-gkp457648142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खड़े ट्रेलर से टकराई बस, खलासी की मौत, सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खड़े ट्रेलर से टकराई बस, खलासी की मौत, सात यात्री घायल
Thu, 17 Nov 2022 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
सूचना पर सीओ कलवारी विनय सिंह तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कप्तानगंज के पास ट्रक से टकराई परिवहन निगम की बस।
- फोटो : BASTI
विस्तार
फोरलेन हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) गांव के निकट बुधवार तड़के खराब होकर खड़े ट्रेलर में अनुबंधित बस टकरा गई। हादसे में बस की केबिन में बैठे खलासी की घटनास्थल पर मौत हो गई। सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
आलमबाग लखनऊ डिपो की अनुबंधित शताब्दी बस बुधवार को गोरखपुर जा रही थी। तड़के 4:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) गांव के निकट पंचर होकर खड़े मार्बल लदे ट्रेलर में पीछे से बस टकरा गई। घटना में का बस अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में आगे बैठे विपिन कुमार (20) पुत्र राजेंद्र, निवासी फिरोजपुर, थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायल यात्रियों में मनोज कुमार सिंह (40), जगदीश सिंह (45) निवासी तकरोही, इंदिरा नगर लखनऊ, राजदीप जायसवाल (33) पुत्र रमेश, निवासी अशोक नगर, पालिका परिषद जिला महराजगंज, शैल कुमारी निवासी जिला महराजगंज सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिस युवक की जान गई, वह बस का खलासी बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। सीएचसी कप्तानगंज में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ कलवारी विनय सिंह तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।