फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSP's preparatory meeting chalked out a strategy for the march to Lucknow on March 15.

Basti News: बसपा की तैयारी बैठक में 15 मार्च को लखनऊ कूच की बनी रणनीति

Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
BSP's preparatory meeting chalked out a strategy for the march to Lucknow on March 15.
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाई चारा कमेटी की बैठक रविवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के अरईल दीगर पट्टी गांव में बसपा विधानसभा क्षेत्र महासचिव उमाशंकर राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को बसपा का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग भाई चारा के जिला संयोजक केसी मौर्य और विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार एडवोकेट ने कहा कि 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी करेंगे। इसी एकजुटता से बसपा के सरकार बनाने का संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन

बैठक में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए बसपा के कार्यों पर चर्चा की गई। संचालन विधानसभा संयोजक गौड़ महेश चन्द्रवंशी ने किया। बसपा विधानसभा क्षेत्र के महासचिव उमाशंकर राव ने कहा कि बस्ती से 15 मार्च को लोग कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed