{"_id":"5f81f8f58ebc3e5be50e8676","slug":"bsa-inspection-found-flaws-basti-news-gkp368889593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां ही खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां ही खामियां
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं से बात करते डीएम।
- फोटो : BASTI
बीएसए के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां
बस्ती। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र की ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था की जहां जानकारी ली वहीं उन्होंने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं। नोटिस देकर जिम्मेदारों से हफ्ते के भीतर जवाब तलब किया है।
बीएसए सुबह करीब 9.55 बजे सदर ब्लॉक के संविलियान विद्यालय डारीडीहा पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह सहित 17 अध्यापिका, अनुदेशक और शिक्षामित्र कार्यरत हैं। लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित नही हो रही थीं और विद्यालय में कम्पोटिज ग्रांट का कोई कार्य भी नहीं कराया गया था। आदेशित किया कि विद्यालय में जो कमियों पाई गई हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर दूर कर फोटोग्राफ सहित कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय भैसहिया पहुंचकर प्रधानाध्यापिका वंदना मिश्रा से लक्ष्य तालिका, ध्यानाकर्षण व शिक्षक संग्रह पुस्तिका के बारे में पूछा, जिस पर प्रधानाध्यपिका कोई जवाब नहीं दे पाईं, यहां भी ऑनलाइन कक्षा नहीं चल रही थीं। विद्यालय में मल्टीपल हैंडवाश, दिव्यांग के शौचालय, टाइलीकरण तथा पानी की सप्लाई की कमी पाई गई। बीएसए ने हफ्तेभर में कमियों को दूर करने की हिदायत देते हुए कहा कि अन्यथा इसके बाद अनुशासानात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 10.55 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डिलिया पहुचें बीएसए ने वार्डेन शशि गौड़ ने से जानकारी प्राप्त कर परिसर का निरीक्षण किया। वार्डेन ने बताया कि उनसे पहले रंजना सिंह वार्डेन थीं जिन्होंने पिछले वर्ष रंगाई पुताई नहीं कराया।
विद्यालय में चारों ओर गंदगी फैली हुई मिली और बायोमैट्रिक मशीन भी खराब मिली। शौचालय का फाटक टूटा व कमरे की ट्यूब लाइटें खराब पाई गईं। पीआइडी अतुलेश कुमार गिरि ने बताया कि छह माह से मानदेय नहीं मिला है। कमियों को देखकर बीएसए बिफर पड़े। उन्होंने डांट लगाते हुए वार्डेन व सहायक लेखाकर तरन्नुम से हफ्तेभर के अंतर जवाब तलब किया है। डीसी बालिका राम चंद्रर यादव को पीआरडी का भुगतान कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय डिलिया पहुंचे। प्रधानाध्यपिका साधना कुमारी ने बताया कि शिक्षक संकुल की ओर से गुगल मीट के बारे कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी बच्चों को बच्चों में ड्रेस वितरण भी नहीं कराया गया है। हफ्तेभर के अंदर कमियों को दूर कर कार्यालय में रिपोर्ट तलब किया है। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिलिया में निरीक्षण के दौरान मल्टीपल हैंडवाश, दिव्यांगों के लिए शौचालय, टाइलीकरण का काम चल रहा है। प्रधानाध्यापक विनय कुमार श्रीवास्तव को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद 10.40 पर बीआरसी डिलिया पहुुंचे जो बंद पाया गया। सदर बीईओ से तुरंत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।