{"_id":"6a1c9908fa1bddb2fb0a7b59","slug":"bsa-and-bdo-inspect-four-walls-of-kasturba-vidyalaya-damaged-in-storm-basti-news-c-207-1-bst1006-159673-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंधी में क्षतिग्रस्त कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी का बीएसए व बीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंधी में क्षतिग्रस्त कस्तूरबा विद्यालय की चहारदीवारी का बीएसए व बीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कुदरहा। विकास खंड कुदरहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आंधी में क्षतिग्रस्त हुई चहारदीवारी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार एवं खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को जल्द ही नई चहारदीवारी निर्माण का आश्वासन दिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तत्काल वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि गत 29 अप्रैल को आए भीषण आंधी-तूफान में विद्यालय की बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। घटना के लगभग एक माह बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वार्डन वत्सला श्रीवास्तव ने क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की जानकारी दी और परिसर का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि नई चहारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने तब तक छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने ग्राम पंचायत सचिव गोरखनाथ यादव को तत्काल बांस का बेड़ा लगवाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालय परिसर में आवारा एवं घुमंतू पशुओं का प्रवेश रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में रखे वाटर कूलरों का भी अवलोकन किया। दो अतिरिक्त वाटर कूलर उपयोग में न पाए जाने पर बीएसए ने डीसी अमित सोनी को उन्हें ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय में भेजने का निर्देश दिया, जिससे वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा हाल ही में डाक के माध्यम से प्राप्त पुस्तकालय की पुस्तकों का भी निरीक्षण किया गया। बीएसए ने सभी पुस्तकों को पंजिका में दर्ज कराने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्राओं को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।