{"_id":"6517275d2827bc5521075874","slug":"brutality-with-a-student-on-the-pretext-of-marriage-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5080-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दरिंदगी
Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोचिंग जाने वाली छात्रा को शादी का सब्जबाग दिखाकर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। यह बात तब खुली तब वह गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो वह धमकी देने लगा। पीड़िता परिवार वालों के साथ शुक्रवार को एसपी के पास पहुंची। एसपी के निर्देश पर वाल्टरगंज पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की एक छात्रा भिटिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने आती थी। उसी दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक शहर के रौता चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीने बाद उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। आरोप है कि युवक ने बहकावे में लेकर शादी करने का वादा कर एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करा दिया।
जब छात्रा शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक वादे से मुकरते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़िता ने मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निर्देश पर वाल्टरगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राम देव ने बताया कि आरोपी विकास कुमार निवासी मनोरी पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।