{"_id":"667f2c45ff8e3a63620b7112","slug":"brothers-and-sisters-will-plant-4800-saplings-together-on-raksha-bandhan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-119522-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रक्षा बंधन पर भाई-बहन मिलकर रोपेंगे 4800 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रक्षा बंधन पर भाई-बहन मिलकर रोपेंगे 4800 पौधे
Sat, 29 Jun 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर चलेगा अभियान
सदर ब्लॉक के आसपुर गांव में चलेगा भाई-बहन पौधरोपण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वन विभाग रक्षाबंधन के मौके पर 4800 पौधों का रोपण भाई व बहनों से करवाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नर्सरी में पौधों को तैयार कर सुरक्षित कर दिया गया है।
इस बार मुख्यमंत्री की पहल पर जुलाई के पहले सप्ताह में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 19 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बनाने के लिए जिले के सदर ब्लॉक के आसपुर में भाई-बहन पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह वह मौका है जब बहनें भाई की कलाई में रक्षाबंधन बांधेंगी और पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगी।
भाई-बहन के इस पवित्र पर्व को यादगार बनाएंगे। इन पौधों की निगरानी व रखरखाव वन विभाग करेगा। इसी तरह अगले वर्ष दूसरे ब्लॉक के किसी गांव का चयन कर इस अभियान को गति दी जाएगी। वन विभाग के निखिल गुप्ता के अनुसार इसके लिए संबंधित रेंजर व वन कर्मियों की तैनाती की गई है और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
...
कोट
भाई-बहन पौधरोपण अभियान के तहत हर किस्म के 4800 पौधों का रोपण भाई-बहन मिलकर करेंगी। इसके लिए पौधों को सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। इसमें फलदार, इमारती, औषधीय व छायादार पौधे भी शामिल हैं।
- जेपी सिंह, डीएफओ