{"_id":"660c62eb6218c07a800b9384","slug":"bright-sunshine-dusty-air-from-above-troubled-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114181-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चटख धूप... ऊपर से धूल भरी हवा ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चटख धूप... ऊपर से धूल भरी हवा ने किया परेशान
Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
धूल के कारण हो सकती है एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस की बीमारी
- आज भी धूल भरी तेज हवा चलने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेज पछुआ हवा मंगलवार को भी चलती रही। हालांकि, सोमवार की तुलना में हवा की गति कम रही। चटख धूप गर्मी से सराबोर करती रही। हवा के बाद भी अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मंगलवार की सुबह तेज हवा व चटख धूप से हुई। दिनभर तेज हवा चलने से धूल उड़ती रही। धूल के कणों के चलते लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला चिकित्सालय के डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि धूल भरी हवा आंखों के लिए सर्वाधिक नुकसानदायक है। घर से बाहर निकलते समय चश्मा जरूर पहनें। यदि बाइक से निकल रहे हैं तो हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अन्यथा धूल के कारण आंखों में एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस बीमारी हो सकती है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को हवा की गति 40 से 50 किमी थी, लेकिन मंगलवार को यह 30 से 40 किमी की गति से चल रही थी। बताया कि रात व दिन के तापमान सामान्य से अधिक रहने से गर्मी पड़ रही है। यह सिलसिला जारी रहेगी। रविवार तक तापमान 39-40 डिग्री तक पहुंचने के आसार दिख रहे हैं। बुधवार को भी धूल भरी हवा चलती रहेगी।