फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Both sons arrested for father's murder

पिता की हत्या के आरोप में दोनों बेटे गिरफ्तार

Tue, 06 Jul 2021 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Both sons arrested for father's murder
पिता की हत्या के आरोप में दोनों बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के आमा ग्राम पंचायत के इमिलिया तिराहा निवासी सेवानिवृत्त चीनी मिलकर्मी पंचराम मौर्य की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पिता की चाल-चलन से असंतुष्ट दोनों बेटों ने ही उनकी हत्या कर दी थी। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट तथा गमले का टुकड़ा बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के गटरा पुल के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार के लिया गया। पंचराम (65) का शव बीते शनिवार की दोपहर उनके घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था। मृतक के पुत्र शैलेंद्र मौर्य और अरविंद मौर्य ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनकी माता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता का दूसरी महिलाओं से संबंध हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने संपत्तियों को बेचनी शुरू कर दीं। जब इसकी जानकारी दोनों भाइयों को हुई तो उन्होंने कई बार उनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। अरविंद ने बताया कि शुक्रवार की रात भी दोनों उनसे इसी सिलसिले में बात करने गए थे। शनिवार की सुबह जब बातचीत के दौरान मारपीट और गाली गलौज करने लगे तो इसी दौरान दोनों भाइयों ने पहले आंगन में रखी ईंट और उसके बाद सीमेंट के गमले से सिर पर वार कर दिया। उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, गमले का टुकड़ा, खून लगा एक पर्दे का कपड़ा, एक रुमाल, दो मोबाइल फोन, दो सौ रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed