फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   books not reach in school

अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तक

Fri, 17 Sep 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
books not reach in school
अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तक
विज्ञापन

जिले में 11 परिषदीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से चल रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय बाद एक सितंबर से परिषदीय विद्यालयों में शासन के निर्देश पर पठन-पाठन कार्य के साथ नामांकन सुनिश्चित कराया जा रहा है। विद्यालयों में सरकार की ओर से बच्चों को एनसीईआरटी की पुस्तकें निशुल्क वितरित कराए जाने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन 11 परिषदीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित हो रहे हैं। अभी तक इन विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य पुस्तक ही नसीब नहीं हुई तो पढ़ाई कैसे पूरी करेंगे।

गौर ब्लॉक में कुल 204 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 152 प्राथमिक व 52 जूनियर विद्यालय शामिल हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण सरकार की ओर से होना है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंचीं। ऐसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के सामने संकट खड़ा हो रहा है। अंग्रेजी माध्यम आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम के प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने बताया कि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से चल रहा है। लेकिन अभी तक बच्चों को किताबें नहीं मिलीं । ऐसे में पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में सर्वाधिक विद्यार्थियों की संख्या मुसहा विद्यालय पर है। वर्तमान समय में बच्चों की संख्या 687 है। बच्चों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों की कमी है। बावजूद उसके विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बीईओ कपिल देव द्विवेदी ने बताया कि अभी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पुस्तकें वितरण नहीं हो पाईं हैं। जिले पर कुछ पुस्तकें आ गई हैं। जिन्हें एक-दो दिन में वितरण करा दिया जाएगा। बाकी अन्य विद्यालयों में वितरण सुनिश्चित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed