{"_id":"6526f85a6b879ec6cd0549b6","slug":"board-examination-centers-will-be-built-on-the-report-basti-news-c-207-1-sgkp1003-5610-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर बनेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर बनेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
इस बार हाईस्कूल और इंटर में 78,779 छात्र-छात्राओं ने कराया है पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण कराने की तिथि समाप्त हो गई है। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यालयों की जांच तहसील स्तर पर कमेटी करेगी। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगेगी।
जिले में 401 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 22 राजकीय, 70 वित्त पोषित और 309 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 78 हजार 779 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमेंं हाईस्कूल के 42267 व इंटर के 36512 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अगस्त माह में विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
इसमें विद्यालय की ऑनलाइन लोकेशन, दूरी, फर्नीचर, कमरों की लंबाई-चौड़ाई, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी बोर्ड के पोर्टल पर दी गई थी। अब सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश पर डीएम ने तहसील स्तर पर जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
कमेटी में शामिल सदस्य आवेदन करने वाले राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्रों की एक सूची जारी की जाएगी। सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। फिर आपत्तियों की जांच कराकर केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
...
कोट
तहसील स्तर पर गठित टीम ने विद्यालयों की जांच लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही सभी तहसीलों से रिपोर्ट आ जाने के बाद बोर्ड को भेजा जाएगा।
जगदीश शुक्ला, डीआईओएस