फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP s election rally organised

देश एवं प्रदेश का विकास भाजपा में निहित: बृजभूषण

Thu, 17 Feb 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP s election rally organised
देश एवं प्रदेश का विकास भाजपा में निहित : बृजभूषण
विज्ञापन

बस्ती। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। लोकतंत्र में मतदाता सिर्फ मतदाता नहीं बल्कि भाग्य विधाता होता है। इसीलिए आपका वोट देश प्रदेश को आतंकवाद व माफियातंत्र से बचाकर विकास की ओर ले जाएगा।
कैसरगंज के सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के टिकरी, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के इटइहरा और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के छावनी में जनसभा की। उन्होंने जातिवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास पर काम किया है। उन्होंने देश के सीमा सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में मोदी व योगी सरकार की पहल का उल्लेख किया। रुधौली में विधायक संजय जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
विज्ञापन

रुधौली में हियुवा जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह, जिला चुनाव प्रभारी अशोक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलामंत्री रामउग्रह जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, रामनगर प्रमुख यशकांत सिंह, केडी चौधरी, मंडल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, राकेश उपाध्याय, मनोज सिंह, प्रवासी महिला गुड़िया सिंह, मंडल अध्यक्ष नीलम गौड़, मीडिया प्रभारी रंजन सिंह, विजय कुमार पांडेय राजू आदि मौजूद रहे। छावनी के अशोक इंटर कॉलेज में चुनावी सभा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, नरेंद्र चंचल त्रिपाठी, ध्रुव नरायण सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, हरिद्वार मिश्र, छोटे सिंह, धनश्याम सिंह, इटबहरा की जनसभा में जटा शंकर शुक्ल, राना नागेश प्रताप सिंह, विवेकानंद मिश्र, जिलाजीत सिंह, आनंद सिंह कलहंस, प्रबल मालानी, अमरदीप शुक्ल, अमन शुक्ल, राजेंद्र सिंह, जय हरगोविंद सिंह, अभय प्रताप सिंह बबलू भैया, विशाल सिंह, वरुण पांडेय, अमित शुक्ला, अनुपम पांडेय, विजय यादव, बुद्धि राम यादव, शैलेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed