{"_id":"613f7bad8ebc3ee52b417759","slug":"bjp-meeting-complete-basti-news-gkp409022499","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : धर्मेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : धर्मेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास : धर्मेंद्र सिंह
- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- रोजगार सृजन में अन्य सरकारों से भाजपा बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार तेजी से बह रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी देश में एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। पिछली सरकारों की तुलना में रोजगार सृजन में भाजपा सरकार आगे है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने तमाम उपलब्धियां स्थापित किया है। संगठन जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा प्रबुद्ध वर्ग से विधानसभा चुनाव में समर्थन मांगती है। पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें। प्रबुद्ध वर्ग की मदद से ही प्रदेश सरकार रोज नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम को गोरखपुर प्रभारी अजय सिंह गौतम, दिलीप चतुर्वेदी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, वीरेंद्र मिश्र, राम सिंगार ओझा आदि ने भी संबोधित किया। विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान मधुबन दास, सुनील पांडेय, विमल पांडेय, संतोष पाठक, सोनू पाठक, डॉ. अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।