फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP leader s Revalver licence canciled

सीएम के कार्यक्रम रिवाल्वर लेकर पहुंचे भाजपा नेता का लाइसेंस निरस्त

Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP leader s Revalver licence  canciled
सीएम के कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर पहुंचे भाजपा नेता का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर आने के मामले में जिलाधिकारी ने भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। भाजपा नेता के नाम से जारी रिवाल्वर के साथ एक युवक को गत 19 अक्तूबर को बस्ती क्लब से पकड़ा गया था। यहां मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे।

बता दें कि 19 अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था, जिसके नाते पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह को नो शस्त्र जोन घोषित किया गया था। इस बीच कार्यक्रम में पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल अपने एक रिश्तेदार जितेंद्र पांडेय निवासी छितहा पांडेय गौर के साथ वहां पहुंचे और कार्यक्रम स्थल के भीतर चले गए। सुरक्षा कर्मियों ने संदेह के आधार पर जब जांच किया तो जितेंद्र के पास जटाशंकर का असलहा बरामद हुआ। डीएम ने इन स्थितियों को शस्त्र धारक की लापरवाही मानते हुए शस्त्र धारण आचरण नियमावली का उल्लंघन करार देते हुए कार्रवाई की है। उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed